बुरहानपुर में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने इन्दौर की विमुक्ता शर्मा के हत्यारे आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने इन्दौर की विमुक्ता शर्मा के हत्यारे आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के बैनर तले पूर्व नगर निगम अध्यक्ष, कांग्रेस नेत्री एवं विप्र संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ आज महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, एवं मध्य प्रदेश राज्यपाल के नाम एसडीएम बुरहानपुर को ज्ञापन सौंपकर इंदौर की प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा की जघन्य हत्याकांड के विरोध और आरोपियों को महीने भर में फांसी दिए जाने की मांग की है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने मांग की गई कि जैसे इंदौर में बीएम कॉलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को कॉलेज के छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई, ऐसी कई और घटनाएं देश में हो रही जो हमें समाचार पत्र के माध्यम से देखने को मिलती है। हम मांग करते हैं ऐसे दोषियों को 1 महीने के अंदर ही फांसी की सज़ा दी जाए और इसके लिए कोई ठोस कानून बनाया जाए कि ऐसी सज़ा सुन के व्यक्ति कांप जाए।
ज्ञापन के वक्त ये रही मौजूद इस अवसर पर संस्था की आशा तिवारी, सिमा टेमले, पुष्पा चौबे, डॉ अनुपमा दीक्षित, उमा राजोरिया, पायल अवस्थी, अभिलाषा पांडे, मोहिनी शुक्ला, नूतन दुबे, जयश्री तिवारी, वर्षा, लक्ष्मी, प्रियंका, कविता, विणा, रंजना, अनिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.