पत्रकार फ़राज़ अंसारी ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के बहराइच जिलाध्यक्ष नियुक्त, दोस्तों और शुभचिंतकों ने स्वागत कर दी बधाई | New India Times

साबिर खान, बहराइच/लखनऊ (यूपी), NIT:

पत्रकार फ़राज़ अंसारी ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के बहराइच जिलाध्यक्ष नियुक्त, दोस्तों और शुभचिंतकों ने स्वागत कर दी बधाई | New India Times
पत्रकार फ़राज़ अंसारी

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ जिला शाखा बहराइच की एक बैठक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फराज अंसारी की अध्यक्षता में बाईपास स्थित कार्यालय पर की गई जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम महाज़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुतुब अंसारी की मौजूदगी में फराज अंसारी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों ने भी अपने पत्रकार साथी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मण्डल प्रभारी हसन इस्तियाक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी क़ुतुब अंसारी, डॉ० शकील अन्सारी, फैज़ान, रईस खान, अरशद कुद्दूस, ज़ीशान, मो० ज़ियाउद्दीन, नूरुद्दीन अन्सारी, अली, मोहम्मद अदन, खुर्शीद अन्सारी, सहित पत्रकार शुभम मिश्रा, शास्त्र तिवारी, मनोज कुमार अवस्थी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर बोलते हुए ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महज के जिला अध्यक्ष फराज अंसारी ने कहा भारतीय मूल के पसमांदा मुसलमानों के विकास के लिए वर्तमान सरकार कदम उठा रही है। दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाकर पसमांदा समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें आशा है कि पसमांदा समाज के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.