अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण के लिए सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण के लिए सौंपा ज्ञापन | New India Times

आजाद स्कूल, समन्वय एवं संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर अतिथि शिक्षकों ने धार जिला मुख्यालय पर किला मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक न्याय यात्रा निकाली और अपनी मांगों का माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम आजाद अतिथि शिक्षक संघ के इंदौर संभागीय उपाध्यक्ष सचिन प्रजापत व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। शासकीय स्कूलो मे विगत 14 से 15 वर्षो से अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय पर निष्ठा, लगन व ईमानदारी के साथ अध्यापन कार्य कराते आ रहें हैं। जिन्होंने शासन-प्रशासन के समक्ष बेहतर व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था उच्च स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। अतिथि शिक्षकों का कहना हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा हमारे भविष्य को लेकर ऐसी कोई नीति बनाकर ठोस कार्यवाही नहीं की गई, जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके। अतिथि शिक्षकों की मांग हैं, कि छत्तीसगढ, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों की तरह अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया जाये व तात्कालिक मांग अतिथि शिक्षक जिस पद पर कार्यरत हैं उसे रिक्त न मानते हुए 12 माह का सेवाकाल, पदस्थायित्व, वेतनवृद्धि दोगुना किया जाये और प्रमुख मांग कार्य अनुभव के आधार पर अतिथि शिक्षकों की विभागीय पात्रता परीक्षा प्राथमिक माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पद पर आयोजित की जाये व अतिथि शिक्षकों के लिये नीति बनाकर गुरूजी की तर्ज पर भविष्य सुरक्षित, पदस्थायित्व करने हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के आदेश व निर्देश देने का कष्ट करें।
इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष सचिन प्रजापत, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित, रतन लाल मारू,अरविंद राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष जाधव सर, मांडलिक सर, महिला जिला अध्यक्ष दीपमाला मेडम सहित अन्य अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.