सावन में चारों ओर ॐ नमो शिवाय की गूंज, बर्फ का शिवलिंग बना कर की गई पूजा अर्चना  | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​सावन में चारों ओर ॐ नमो शिवाय की गूंज, बर्फ का शिवलिंग बना कर की गई पूजा अर्चना  | New India Timesछोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर में भी सावन के चलते चारों और शिव भक्त ॐ नमो शिवाय की गूंज से गुंजायमान कर रहे हैं। शहर के मुरलीधर व्यास नगर के राजीव पार्क एवं सामुदायिक भवन परिसर में स्थित नन्दीश्वर महादेव मंदिर में नन्दीश्वर महादेव व्यवस्था समिति द्वारा महादेव मंदिर का 22 वाँ वार्षिक उत्सव बहुत ही उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। व्यवस्था समिति के अध्यक्ष योगेश ने बताया कि पुजारी प्रदीप सेवग के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा सम्पूर्ण कार्य को सम्पन्न किया गया। व्यवस्था समिति के सचिव तथा माहेश्वरी युवा जिला संगठन मंत्री पवन राठी ने सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव के अन्तर्गत भगवान महादेव की बर्फ की 3.5 फीट की शिवलिंग बनाकर उस पर विशेष श्रृंगार किया गया, स्थापना दिवस के अवसर पर मोहर सिंह मीणा, भवानी आचार्य सहित भक्त , उपस्तिथित रहे और मीणा ने बताया कि महाकाल एक ऐसे देवता है जिनका पूरा सावन महिना मदमस्त महादेव के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर अधिक जानकारी देते हुए छात्र संघ नेता आचार्य ने सावन मास के महत्त्व पर विशेष प्रकाश डाला। 

मंदिर के पुजारी प्रदीप सेवग ने बताया कि सायं 6 बजे से विशेष श्रृंगार से सजे महादेव को देखकर बड़े-बूढे श्रृद्धालुओं ने देर रात तक खूब आनंद लिया एवं इसी के साथ श्रृद्धालुओं ने महादेव के भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, घी, शक्कर इत्यादि प्रसाद के रूप में चढ़ाया। रात्रि 11 बजे विशेष आरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकडो भक्त उपस्थित थे तथा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.