सोहराबुद्दीन एनकाउंटर: आईपीएस दिनेश एम एन और डीजी बंजारा को मुंबई कोर्ट ने किया बरी | New India Times

अशफाक कायमखानी, मुंबई / जयपुर, NIT; ​

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर: आईपीएस दिनेश एम एन और डीजी बंजारा को मुंबई कोर्ट ने किया बरी | New India Timesराजस्थान के आईपीएस अफसर दिनेश एमएन गुजरात के डीजी बंजारा के लिए आज मंगलवार को बड़ी राहत भरी खबर आई है। देश के सबसे चर्चित एनकाउंटरों में से एक सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में डीजी बंजारा और दिनेश एमएन बरी हो गए हैं। मुंबई कोर्ट ने उन्हें बरी करने के आदेश दिए हैं।​सोहराबुद्दीन एनकाउंटर: आईपीएस दिनेश एम एन और डीजी बंजारा को मुंबई कोर्ट ने किया बरी | New India Timesगौरतलब है कि दिनेश एमएन राजस्थान कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार पुलिस अफसरों में गिनी जाती है। 26 नवंबर, 2005 को हुए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में वे सात साल जेल में रह चुके है।

दरअसल, सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला फर्जी होने के अंदेशे की वजह से चर्चा में आया था। इसी वजह से दिनेश एमएन को जेल जाना पड़ा था। यह बहुचर्चित केस तब से अभी तक कोर्ट में लंबित चल रहा है। 
गुजरात के इस सबसे हाईप्रोफाइल एनकाउंटर में माफिया और पुलिस के मिलीभगत की बात सामने आई थी। जेल से बाहर आने के बाद सरकार ने एसीबी में उनकी तैनाती की। एसीबी के आईजी रहते हुए दिनेश एमएन ने कई बड़े अफसरों को घूस लेते रंगे हाथों ट्रेप करवाया था।  

एसओजी में रहते हुए हाल ही में उन्हें राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनदपाल सिंह को पकड़ने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, जो बाद में एनकाउंटर में मारा गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.