रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद में चल रहे आनंद उत्सव के तीसरे दिन पुलिस थाना मेघनगर एवं नगर परिषद मेघनगर के बीच कबड्डी का रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें पुलिस थाना मेघनगर विजेता एवं नगर परिषद मेघनगर उप विजेता रही कबड्डी मुकाबला शुरू होने के पहले अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।
नगर परिषद कबड्डी के कप्तान भूपेश भानपुरिया द्वारा टास जीता गया आनंद उत्सव के दौरान 30 से 50 वर्षीय महिला ग्रुप के बीच भी कबड्डी का महा मुकाबला हुआ जिसमें पूनम ग्रुप विजेता एवं कृष्णा ग्रुप उप विजेता रही तथा माध्यमिक कन्या शाला की लड़कियों के ग्रुप एवं बालक उत्कृष्ट स्कूल के लड़कों के ग्रुप के बीच में भी कबड्डी का मुकाबला हुआ आनंद उत्सव के तहत चल रहे खेलों को देखने के लिए मैदान के चारों तरफ ग्रामवासी दर्शक दीर्घा में खड़े होकर चल रहे खेलों का आनंद ले रहे थे।

सभी खेल प्रशिक्षक तेजा डामोर एवं जोसेफ मावी ने करवाएं खेल कल्याण विभाग झाबुआ की प्रिया हटीला मेघनगर ब्लॉक को ऑर्डिनेटर द्वारा सभी खेलों की स्कोरिंग की गई आनंद उत्सव के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के अंतर्गत निशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरणों के वितरण हेतु नगर परिषद मेघनगर के हितग्राहियों का चयन हुआ था जिसके तहत नगर परिषद मेघनगर द्वारा 1 इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल 2 ट्राई साईकिल 3 व्हील चेयर 4 कान की मशीन 5 एमएस आईडीटी किट तथा 6 छोटी ट्राईसाईकिल का वितरण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार जिला भाजपा मंत्री भूपेश भानपुरिया मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत पार्षद अजय डामोर संतोष परमार भाजपा युवा मोर्चा की वेद प्रकाश बसेर, रोटरेक्ट प्रेमलता भट्ट की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
आनंद उत्सव को सफल बनाने के लिए नगर परिषद की पूरी टीम सोहन रावत स्वच्छता निरीक्षक गुड्डा डामोर स्वच्छता दरोगा दिनेश डामोर सुनील डामोर प्रवीण ठाकुर का विशेष सहयोग रहा आनंद उत्सव के दौरान जितने भी प्रतियोगिता हुई उसका पारितोषिक इनाम कार्यक्रम कल दशहरा मैदान 10:00 होगा।
