रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ वनांचल में करीब 4 दशक तक सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए स्वदेश समाचार पत्र से अंचल की समस्याओं से शासन प्रशासन को जगाने वाले ज़िले के मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण जी पाठक को पत्रकारों के प्रेरणा स्त्रोत मूर्धन्य यशस्वी पत्रकार श्री यशवंतजी घोड़ावत के नवम पुण्यतिथि पर पारा में जिला पत्रकारों के महासंगम में जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित पत्रकार महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश शर्मा (भोपाल), महिला बाल विकास की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आभा निगम (देवास), साहित्यकार घनश्याम भाटी (राजस्थान), साहित्यकार प्रदीप अरोरा, ठाकुर निर्भयसिंह पिटोल, नरेश प्रताप सिंह पारा, जिला पत्रकार संघ के निवर्तमान अध्यक्ष संजय भटेवरा, जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, हरिशंकर पंवार, अक्षय भट्ट, मनोज चतुर्वेदी की मौजूदगी में उनके मरणोपरांत उनके पुत्र कपिल पाठक को आजीवन प्रखर पत्रकारिता पुरुस्कार प्रदान कर उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर थांदला झाबुआ अलीराजपुर के सभी पत्रकारों ने पाठक जी व घोडावत जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके गुणों का स्मरण किया बडी संख्या में पत्रकार उपस्थित हुए।
