रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के समय जो जनता से वादे किए थे उन वादों को पूरा करते हुए मेघनगर नगर परिषद पुरे नगर मे नल जल योजना के साथ नगर में पाईप लाइन का जाल बिछाते हुए नगर में सीमेंट कांक्रीट के करोड़ों रुपए के रोडो की सौगात दे रही है।
मेघनगर नगर परिषद के अध्यक्ष कमलेश मचार, उपाध्यक्ष मेघा भूपेश भानपुरिया, सहीत तमाम पार्षदों की मेहनत लगन नगर विकास के लिए रंग लाने लगी है।
नगर में जगह-जगह फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को नगर परिषद के कर्मचारी हटाकर नगर को साफ सुथरा व सुंदर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
वर्षों पुरानी नालीयो से पक्के स्थाई अतिक्रमण को हटाकर
नगर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।
नगर परिषद ने झाबुआ रोड के साईड में पूर्व में जो बगीचा बनाया है उसकी भी चर्चाएं आम है। आम जनता का कहना है कि अगर इसमें बच्चों के मनोरंजन की सामग्री जैसे झूला, चकरी, फिसल पट्टी आदि बच्चों के मनोरंजन की सामग्री लगा दी जाए और बैठने के लिए बड़ी चेअर लगा दी जाए तो इस बगीचे की खूबसूरती और भी बढ़ सकती है।
मेघनगर में होते विकास से नगर की जनत खुश है और नगर परिषद का शुक्रिया अदा कर रही है।
