मोदी-योगी की सरकार में गन्ना किसानों के हाथ खाली, कटोरा लेकर किसानों ने मांगी भीख | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मोदी-योगी की सरकार में गन्ना किसानों के हाथ खाली, कटोरा लेकर किसानों ने मांगी भीख | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला के गोला गोकर्णनाथ में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना 5 डिग्री के ठंडे तापमान में भी जारी रहा जिसमें किसानों ने हाथ में खाली कटोरा और लिखी हुई दफ्ती लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी जब 2017 के चुनाव में लखीमपुर जनपद में आए थे तो किसानों से वादा किया था कि लखीमपुर जनपद चीनी का कटोरा है और किसानों का पसीना स्वीट हो जाता है। सपा सरकार को किसने भुगतान करने से रोक रखा है किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान किया जाएगा। इसी का जवाब देते हुए किसानों ने हाथ में खाली कटोरा लिया और सभी किसानों के हाथ में लिखी हुई दफ्ती लेकर प्रदर्शन किया है, आज वही खाली कटोरा किसानों के हाथों में है किसान पिछले वर्ष का अपने खून पसीने की मेहनत का पैसा मांग रहे हैं। वर्तमान गन्ना पूरा उधार जा रहा है, किसानों के घर में पैसों का अभाव होने के कारण कलह हो रही है, घरेलू विवाद हो जाने की संभावना बनी रहती है। गन्ना बकाया भुगतान कराने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए।इसी क्रम में अपना वादा याद दिलाने के लिए किसानों ने प्रदर्शन किया है जब तक भुगतान नहीं होगा किसान हटने वाले नहीं किसानों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है हम मजबूरी बस 5 डिग्री की भीषण ठंड में धरने पर बैठे हुए हैं हमारे घर के कार्य विभाजित हो रहे हैं लोकतांत्रिक तरीके से शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं 100 मीटर की दूरी तक हाथ में कटोरे और बैनर लेकर मार्च भी किया गया।अमनदीप सिंदू ने कहा हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर प्रदर्शन करने के लिए बैठे हुए हैं आगे जैसा निर्देश प्राप्त होगा उसी को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य खूबचंद गौतम दुलीचंद वर्मा महेंद्र वर्मा अतुल कुमार शुक्ला पुत्तू लाल अवस्थी गंगा प्रसाद शुक्ला सरदार बलकार सिंह मनदीप सिंह अनिल कुमार अवस्थी सरदार बलवीर सिंह सुरेंद्र वर्मा दलबीर चौधरी रिंकू अर्कवंशी राकेश वर्मा सरदार हरि सिंह विनोद कुमार सोबरन लाल सर्वेश कुमार वर्मा वीरेंद्र कुमार कपिल कुमार मिश्रा राम शंकर यशपाल सिंह भदोरिया राजाराम राज किशोर वर्मा महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.