अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना क्षेत्र के वार्ड 16 में बिजली गुल होने के कारण रहवासी परेशान हो रहे हैं और बिजली विभाग को कोस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर लगभग 1.30 बजे से लाइट बंद कर दी गई है। रहवासियों ने पहले तो कुछ देर इंतजार किया लेकिन जब काफी देर तक लाइट नहीं आई तो बिजली कंपनी में शिकायत दर्ज करवाई । उसके बाद कंपनी द्वारा मैसेज किया जा रहा है कि आप के समस्या का निराकरण कर दिया है। जबकि समस्या यूंही बनी हुई है। इस संबंध में जब NIT सवांदाता ने एई जावेद बेग से बात की तो उन का कहना था कि ट्रांसफार्मर फेल होने की वजह से 5.30 बजे सप्लाई बंद हुई है । उनका कहना था कि वहां पर ओवर लोडिंग की कंडीशन है सभी लोगों ने हीटर चालू कर लिया होगा जिस के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है ।अभी लाइट बहाल होने में टाइम लगेगा वहां के लिए ट्रांसफार्मर बुलवाया है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
