सागर के केसली मंडी परिसर में बने दिगंबर स्वसहायता समूह खरीद केंद्र में धान की जगह भूसा से भरी मिलीं 38 हजार बोरियां, मचा हड़कंप | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

सागर के केसली मंडी परिसर में बने दिगंबर स्वसहायता समूह खरीद केंद्र में धान की जगह भूसा से भरी मिलीं 38 हजार बोरियां, मचा हड़कंप | New India Times

सागर के केसली मंडी परिसर में बने दिगंबर स्वसहायता समूह खरीद केंद्र में कथित तौर पर किसानों से खरीदी गई धान की 38 हजार बोरियो में सिर्फ भूसा भरा मिला। एक स्थानीय युवक द्वारा सोशल मीडिया पर किये गए इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और खरीद केंद्र को सील कर जांच की कार्यवाही शुरू की। इस बीच खरीद केंद्र संचालक सहित कर्मचारी मौके से भाग निकले। पूरे मंडी परिसर में रखी लगभग 38 हजार बोरियों में धान की जगह भूसा भर दिया गया था जिसे किसान से खरीदी गई धान बता कर भुगतान लेने की तैयारी थी।

सागर के केसली मंडी परिसर में बने दिगंबर स्वसहायता समूह खरीद केंद्र में धान की जगह भूसा से भरी मिलीं 38 हजार बोरियां, मचा हड़कंप | New India Times

इस महाघोटाले में मंडी, सहकारिता और खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता, बहरहाल खुलासे के बाद मचे हड़कंप के बीच तहसीलदार के साथ खाद्य अधिकारी पलक खरे मौके पर पहुंची और मुआयना किया। खाद्य अधिकारी ने भी माना कि लगभग 38 हजार बोरियो में धान की जगह भूसा भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि परिसर को सील कर जांच की जा रही है फिर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। दूसरी तरफ स्थानीय कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने इस घोटाले के सामने आने के बाद कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.