मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम माची घाट में 3 जुआरियों द्वारा जुए की महफिल सजाए बैठे थे कि पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा जिनके पास से 1310 नकदी रुपए, सुनहरे 52 पत्ते बरामद किए गए। दूसरी कारवाही में ग्राम माची घाट में पांच जुआरी महफिल में हार जीत का दाव लगा रहे थे तभी पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच कर 1610 रूपये नकदी, 52 पत्तों के साथ अपराध क्रमांक 05/23 और 06/23 दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा नए साल के सातवें दिन डबल धमाल कार्यवाही की गई है जिस कार्यवाही से हड़कंप का माहौल जुआरियों में बन गया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी केके अवस्थी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय और उनकी पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही है।
