गन्ने के खेत में 15 गोवंशीय पशुओं के मिले अवशेष, ग्रामीणों में भारी आक्रोश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गन्ने के खेत में 15 गोवंशीय पशुओं के मिले अवशेष, ग्रामीणों में भारी आक्रोश | New India Times

सुंसी से सरैंया मार्ग पर गोकशी कर तस्करों ने गायों के अवशेष गन्ने के खेत में फेंक दिए। गोकशी की सूचना पर ग्रामीण लोग पहुंच गए और गायों के सिर, पूंछ और खालें देखकर लोग आक्रोशित हो गए। सदर विधायक और हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से तस्कर गोकशी कर रहे हैं। घटना की सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। लोगों के आक्रोश और तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
रविवार को सुबह लोग अपने खेतों की ओर गए तो सुंसी-सरैयां खड़ंजे पर चकरोड़ पर खून पड़ा दिखाई दिया। बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुुओं के अवशेष रमेश व बलराम निवासी सरैंयां के गन्ने के खेत में पड़े मिले।

गन्ने के खेत में 15 गोवंशीय पशुओं के मिले अवशेष, ग्रामीणों में भारी आक्रोश | New India Times

गोहत्या की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आस-पास के अन्य खेतों में छानबीन की।ग्राम जाम मुबारकपुर निवासी राजू के खेत में दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले आरोप है कि मौके पर करीब 20 से 24 गायों के सिर व पूंछ (अवशेष) देखे गए हैं वहीं ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही ओयल पुलिस हरकत में आई।उच्चाधिकारियों को सूचित कर मौके पर पहुंचे और उग्र हो रहे ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संदीप कुमार सिंह, तहसीदार सुशील प्रताप सिंह, खीरी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पशु चिकित्साधिकारी बेहजम डॉ आलमदार रिजवी ने गोवंशीय पशुओं के अवशेषों के नमूने लिए।जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उसमें गोवंशीय पशुओं के अवशेषों को दफन कराया गया। ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
डॉ रिजवी ने बताया कि मौके पर 15 गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले हैं। इसमें से 11 अवशेषों में टैग हैं और चार बिना टैग के हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.