कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से मारपीट: फरार मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह लोधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:


दमोह जिले के समस्त पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 11 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता एवं मारपीट की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह लोधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त घटना के संबंध में कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोप है कि फरार रहने के बावजूद वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार भड़काऊ, जातिगत वैमनस्यता फैलाने वाली एवं सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा कर रहा है, जिससे जिले की शांति व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। पत्रकारों ने कहा कि घटना के बाद भी आरोपी का खुलेआम सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना पत्रकार समुदाय में असुरक्षा और रोष की भावना पैदा कर रहा है। उन्होंने मांग की कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की जाए तथा साइबर सेल के माध्यम से उसकी सोशल मीडिया आईडी को तत्काल ब्लॉक कराया जाए। साथ ही भड़काऊ पोस्ट डालने पर आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अतिरिक्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले के पत्रकार कलमबंद आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.