एनआरएमयू बुरहानपुर जिला इकाई की वार्षिक सभा संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एनआरएमयू बुरहानपुर जिला इकाई की वार्षिक सभा संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा | New India Times

नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) की बुरहानपुर जिला इकाई की वार्षिक सभा दिनांक 17 फरवरी 2026 को मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन परिसर में संपन्न हुई।

सभा में मंडल अध्यक्ष कॉमरेड इब्राहिम खान, मंडल सचिव कॉमरेड बापू पाटिल, बुरहानपुर शाखा सचिव कॉमरेड आकाश ठाकुर, शाखा के कोषाध्यक्ष एवं स्टेशन प्रबंधक कॉमरेड विनय मेहता, शाखा अध्यक्ष कॉमरेड शकील अहमद सिद्दीकी, रिटायरमेंट संगठन के सचिव महेश कुल्हारे सहित सभी पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

वार्षिक सभा में बुरहानपुर शाखा सचिव कॉमरेड आकाश ठाकुर ने पिछले एक वर्ष की संगठनात्मक गतिविधियों की सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की और कर्मचारियों को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

मंडल अध्यक्ष और मंडल सचिव ने वार्षिक आम सभा की शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को सुनते हुए शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

वार्षिक सभा में लगभग 300 रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड शकील अहमद सिद्दीकी ने किया। सभा के पश्चात उपस्थित कर्मचारियों के लिए संस्था की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.