बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के आरोप में बड़कुही की शिक्षिका निलंबित | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने विकासखंड परासिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही की माध्यमिक शिक्षिका (उच्च पद प्रभार) श्रीमती कृष्णा शर्मा को हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान परीक्षार्थियों को अनुचित साधन उपलब्ध कराने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत परीक्षा केंद्र क्रमांक 761089, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही में 17 फरवरी को अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित था।

परीक्षा के दौरान अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया द्वारा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी पर तैनात श्रीमती कृष्णा शर्मा के पास प्रिंटेड नकल सामग्री पाई गई।

बरामद सामग्री कक्षा 10वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के प्रश्न क्रमांक 11 के उत्तर से संबंधित बताई गई है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त सामग्री परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग कराने की मंशा से रखी गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.