नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

हमारी महिलाओं को खेल कूद के क्षेत्र में मर्दों के बराबर अवसर मिला तो भारत नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे खेल मंत्रालय द्वारा अनगिनत उपक्रम चलाए जा रहे हैं। BBC Sport’s Women of the Year 2025 Awards वितरण समारोह मे केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे बोल रही थी। सांसद राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन , राजीव राय , राहुल कसवान , जॉनथन मुनरो , रूपा झा , दिलीप तिर्की , लिएंडर पेस , अंजू बॉबी जार्ज , दीपा मलिक , योगेश्वर दत्त मौजूद रहे।

रक्षा खडसे के संसदीय क्षेत्र रावेर के जामनेर शहर मे आज तक बीजेपी की सरकार द्वारा पांच एकड़ जमीन के टुकड़े पर एक छोटा सा स्टेडियम नही बन पाया है। फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रोन अपनी पत्नी ब्रिगीट के साथ तीन दिन के लिए भारत दौरे पर आए है। भारत के विदेश मामलों में काफ़ी दिलचस्पी रखने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर मैक्रोन का स्वागत किया।
मोदी जी की नकल करने में लगी सरकारे :
गोदी मीडिया के बूते विश्वगुरु बनकर दुनिया घूम रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का डंका अब बीजेपी शासित राज्यो मे बजाया जाने लगा है। जनता ने धर्म और नफ़रत की राजनीत करने वाले नेताओ की हैसियत परख ली है। बड़े बड़े प्रोग्राम्स में आमंत्रित मंत्री गण मोदी महिमा का बखान कर अपनी अलग दुनिया मे मस्त है। निशिकांत दुबे ने कह दिया है कि मोदी जी सवालों से ऊपर है इसका मतलब वे संविधान और संसद से भी उपर हो चुके है।

