5 वर्षों से मानदेय भुगतान न होने से शिक्षक भुखमरी के कगार पर, ज़िम्मेदार शासन/प्रशासन बनी मूकदर्शक अनजान: अध्यक्ष अतिउल्लह खान | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

5 वर्षों से मानदेय भुगतान न होने से शिक्षक भुखमरी के कगार पर, ज़िम्मेदार शासन/प्रशासन बनी मूकदर्शक अनजान: अध्यक्ष अतिउल्लह खान | New India Times

मददरसा आधुनिकिकरण शिक्षक संघ जिला इकाई ने रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भारत सरकार स्मृति इरानी को सम्बोधित चार सूत्रीय मांग पत्र स्थानीय् सांसद जगदम्बिका पाल को देकर मददरसा आधुनिकिकरण शिक्षको को बकाया 5 वर्ष का मानदेय केंद्रांश के भुगतान की मांग की है साथ ही विगत कई वर्षों से मानदेय की वृृद्धि नहीं हुई है। महगाई के नुसार मानदेय की वृद्धि के अलवा प्री मैट्रिक छात्र वृति को बहाल करने कि मांग की।

संघ के जिला इकाइ के अध्यक्ष अतिउल्लाह खान के नेतृरतव मे प्रतिनिधि मंडल ने चार सूत्री मांग को लेकर अल्प संख्यक कल्याण मंत्री से मांग करते हुए कहा कि वर्तमना वित्तीय वर्ष मे योजना का नवीनीकरण नही किया गया है। उन्होंने तत्काल नवीनी करण किये जाने की मांग किया है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-2023 का बकाया मानदेय के भुगतान की मांग किया है। संघ के जिला मीडिया प्रभारी जाकिर खान ने मांग पत्र सौपते समय कहा आज संपूर्ण भारत वर्ष मे अल्पसंख्यक दिवस के रूप में मनाने का सरकार के द्वारा फर्जी फरमान जारी करके अल्प संख्यक को ठगने का नापक चाल चल रही है जो सरासर गलत है जो छलावा मात्र है।

5 वर्षों से मानदेय भुगतान न होने से शिक्षक भुखमरी के कगार पर, ज़िम्मेदार शासन/प्रशासन बनी मूकदर्शक अनजान: अध्यक्ष अतिउल्लह खान | New India Times

एक तरफ अल्पसंख्यक के अधिकार पर आरा चल रहा है दूसरी तरफ दिवस पर अल्पसंख्यक विभाग से समस्त मदरसों के जिम्मेदारों को अधिकार दिवस मनाने का फर्जी फरमान जारी किया, मतलब जो सबके सामने है।

कार्यकर्म कर अल्पसंख्यक को मुर्ख बनाने का कैसा मजाक, जब अधिकार ही नहीं तो अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कैसा? यही नहीं अल्पसंख्यक से जुड़े लगभग एक दर्जन योजनाएं हैं लेकिन धरातल पर एक भी नही सब आकाश और पाताल में हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे दिवस का संघ बहिष्कार करता है। गूगी और बहरी सरकार के रवाइये से पूरा संघ पीड़ित है। संघ इस दिवस की निंदा करती है ।

उन्होंने कहा की अल्प संख्यक के प्रीमैट्रिक छात्र वृत्ती योजना, फैलोशिफ योजना, दशमोत्तर छात्र वृत्ती योजना, मेरिटकम छात्र, मदरसा पोषण अनुदान योजना, प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ती योजना, मदरसा वोकेशल योजना, पूर्वरती मल्ती सेकतोर्ल योजना सहित धरातल पर नहीं बल्कि आसमान पर हैं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अतिउल्लाह खान, उपाध्यक्ष सरफराज अहमद, मीडिया प्रभारी जाकिर खान, शिक्षक अरार अहमद, सेराज आलम खान, अकबाल अहमद प्रथम, श्यामसुंदर गुप्ता, अब्दुल रज्जाक तनवीर हुसैन, गुलहसन, श्मशाद अहमद, अशरफ अली, यार मोहम्म्द, डाक्टर फखरूद्दीन खान, जाकिर हुसैन, मो रफी, सईद आलम, अंजुम आरा, निहाल सहित अकबाल अहमद द्वितीय सहित अन्य शिक्षकों की मौजूदगी रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.