मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

वी.के. ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाए जा रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के स्थलीय निरीक्षण को लेकर सीएमओ खीरी डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को 6 पीएचसी और एक सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी जंग बहादुर गंज में स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाई गई तो वहीं सीएचसी पसगवां में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिला। अन्य जगहों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सुचारू रूप से चलाया जा रहा था जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा था।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

निरीक्षण के क्रम में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा 3 ब्लॉक मितौली पसगांव व मोहम्मदी के अंतर्गत पीएचसी कलुआ मोती, पीएचसी औरंगाबाद, पीएचसी खखरा, पीएचसी जेबीगंज, पीएचसी उचौलिया, पीएचसी बरबर और सीएचसी पसगवां का औचक निरीक्षण किया। किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ का नाम ड्यूटी के अनुसार बोर्ड पर नहीं लिखा था। वहीं जेबी गंज में स्टाफ नर्स उज्जवला शुक्ला अनुपस्थित पाई गई। पीएचसी उचौलिया में मेन गेट पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ मेन रोड पर एक पीएचसी का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। जिससे लोगों को जानकारी हो सके। सीएचसी पसगवां में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय प्रताप अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इसका लाभ आम जनमानस को लगातार मिल रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सभी जगह अधीनस्थों को निर्देशित किया कि मरीजों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसी के साथ-साथ सभी जरूरी औषधियां और जांच भी की जाएं। मेले में एलोपैथ, होम्योपैथ व आयुर्वेद के चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.