सांसद खेलो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने किया उद्धघाटन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सांसद खेलो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने किया उद्धघाटन | New India Times

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के सौजन्य से रविवार को सांसद खेलो प्रतियोगिता विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता तिलहर के द रेंसा एकेडमी में हुआ। जहां विधानसभा तिलहर के खिलाड़ियों ने कबड्डी, दौड़, वॉलीबाल में अपना दमखम दिखाया।

सांसद खेलो प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने फीता काटकर तथा वॉलीबॉल में किक मारकर किया।

मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया को जिला क्रीड़ा अधिकारी एस पी बमनिया ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया को फूलमाला पहनाकर व बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में द रेंसा एकेडमी के बच्चो ने स्वागत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

सांसद खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स बालक वर्ग में 100 मीटर में हर्षित यादव प्रथम, 200 मीटर में आयुष गंगवार प्रथम, 400 मीटर में हिमांशु गंगवार प्रथम, 800 मीटर में सुधीर पाल प्रथम, 1500 सौ मीटर में रंजीत कुमार प्रथम तथा बालिका वर्ग में 100 मीटर में साक्षी प्रथम, 200 मीटर में श्रद्धा प्रथम, 400 मीटर में निधि प्रथम, 800 मीटर में संध्या प्रथम,1500 मीटर में प्रियांशी प्रथम रहीं। इसी क्रम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मैच लालपुर एवं तिलहर क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें लालपुर टीम 25-20 के अंतर से विजेता बनी। इसी क्रम में कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 2 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल तिलहर ने रेसा एकेडमी को 29-12 से पराजित कर विजेता बनी।
निर्णायक मंडल में प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, सुशील कुमार भारती, सचिन कुमार प्रेमी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह, वैभव सिंह, बृजेश कुमार , सुरजीत सिंह, अनुज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.