कपड़े के पहनावे पर ससुराल वालों की अधिक रोक-टोक से परेशान पत्नी, शराबी पति के व्यवहार से परेशान पत्नी पहुंची परामर्श केंद्र | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कपड़े के पहनावे पर ससुराल वालों की अधिक रोक-टोक से परेशान पत्नी, शराबी पति के व्यवहार से परेशान पत्नी पहुंची परामर्श केंद्र | New India Times

पहनावे को लेकर ससुराल वालों की बार बार की टोका टाकी से क्षुब्ध पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र की शरण ली जिस पर पति को बुलाकर दोनों की आपस में बात कराई गई व दोनों को सदभाव पूर्वक जीवन निर्वाह करने के लिए तैयार किया गया। इसी तरह एक अन्य मामले में पति के द्वारा शराब पीकर दुर्व्यवहार से परेशान पत्नी द्वारा बताया गया कि उसका पति शराब पीकर गाली गलोच व मारपीट करता है इसलिए उसे समझाया जाए। पति को बुलाकर सख्त हिदायत देकर दोनों की बात कराई गई तथा दोनों के बीच समझौता करवाया गया। इसके साथ ही एक अन्य प्रकरण में भी पति पत्नी को साथ बैठकर वार्तालाप करवाया गया जिसके बाद दोनों को समझाइश देने पर दोनों ने सद्भावपूर्वक जीवन यापन करने पर अपनी रजामंदी दी।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के.के. अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा तथा रश्मि राय ने उक्त प्रकरणों सहित चार प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत नहीं होने पर पक्षकारों को न्यायालय जाने की सलाह के साथ प्रकरण बंद कर दिया जबकि पांच मामलों में समझौता के लिए समझाइश प्रदान कर आपस में वार्तालाप करने के साथ ही विचार विमर्श करने के लिए समय प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.