नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

प.पूज्य संवेगनिधि श्री जी म.सा इनकी प्रेरणा एवं प .पूज्य देशनानिधी श्री जी म.सा इनके मार्गदर्शन से जामनेर शहर में श्री महावीर बाल संस्कार केंद्र शुरू किया गया है। इस केंद्र मे जैन समाज के बच्चो मे धर्म के प्रति आध्यात्मिक जागरूकता तथा संस्कृति को लेकर संस्कार प्रदान किए जा रहे है . इस पाठशाला की शुरूआत विद्यार्थी दिवस के अवसर पर की गई . इस केंद्र को जैन समाज की महिलाओ द्वारा सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। धार्मिक पाठशाला के संचालको के मुताबिक बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह अनुकरणीय होते है जिन्हे जिस किसी साँचे मे ढालो उस मे वे आकार प्राप्त करते है। तकनीक के इस इस दौर मे यही बच्चे पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के चलते अपने संस्कारो को भूलते चले जा रहे है . देश के इस आनेवाले भविष्य पर सत्यार्थवादी संस्कार करना अभिभावको का दायित्व है जिसे स्वीकार करते हुए श्री महावीर पाठशाला का प्रारंभ किया गया है। इस पाठशाला में समाज की महिला मंडल की श्रीमती वनमला कोठारी, श्रीमती धनश्री लोढ़ा, श्रीमती सोनाली सिसोदिया, कु.कोमल छाजेड़, श्रीमती सपना ब्रम्हेचा, श्रीमती हर्षा चोपड़ा, श्रीमती मीता कुमट, श्रीमती नीतिका बोहरा, श्रीमती निरूपमा छाजेड़, श्रीमती वैशाली बागमार, श्रीमती संगीता मंडलेचा, श्रीमती विद्या सिसोदिया, कु तेजल चोरड़िया, श्रीमती स्नेहा कावड़िया, श्रीमती स्मिता ओस्तवाल, श्रीमती प्रियंका बोहरा, श्रीमती नामिता चोपड़ा, श्री हर्षल लोढ़ा, श्रीमती चंदा लोढ़ा, कु पुनम ललवाणी, श्रीमती स्नेहल मुनोत, श्रीमती पुनम पोरवालश्रीमती प्रज्ञा बोहरा आदि सेवाभावी महिलाए जैन समाज के नन्हे बच्चो को धर्म शिक्षा संस्कारो से अभिभूत करवा रही है।
