समय रहते मेघनगर-मदरानी मार्ग को चौड़ा नहीं किया गया तो होगा उग्र आंदोलन व चक्का जाम: विधायक वीर सिंह भूरिया | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समय रहते मेघनगर-मदरानी मार्ग को चौड़ा नहीं किया गया तो होगा उग्र आंदोलन व चक्का जाम: विधायक वीर सिंह भूरिया | New India Times

थांदला विधान सभा क्षेत्र के विधायक मिनी गांधी के नाम से प्रख्यात श्री वीरसिंह भूरिया ने अपने नीजी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें पत्रकारों से रुबरू होकर बताया कि मेघनगर- मदरानी मार्ग काफी लम्बे समय से सिंगल पट्टी है जिसकी वजह से इस मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सिंगल पट्टी रोड होने से खतरनाक एक्सीडेंट होते हैं जिससे अनेक लोग मौत की आगोश में समा चुके हैं।

विधायक वीर सिंह भूरिया ने चिंता जाहिर करते हुए मेघनगर मदरानी मार्ग को चौड़ीकरण करवाने की मांग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखकर की है।

भूरिया ने बताया कि विधानसभा थांदला के अंतर्गत आने वाली मेघनगर मदरानी मार्ग सिंगल पट्टी होने के साथ साथ मार्ग की साइड की जगहा भी भरी हुई नहीं है जिस वजह से आये दिन खतरनाक हादसे होते रहते हैं। अभी पिछले दिनों 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हों गई थी। ऐसी अनेक मौतें हो चुकी हैं।
अधिकांश दुर्घटनाएं सिंगल पट्टी रोड होने की वजह से हुई हैं। विधायक ने कहा कि कई बार क्षेत्र की जनता के साथ मैंने लगातार इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए आवाज़ उठाई थी मगर नतीजा कुछ नहीं निकला। पूर्व में मैंने इस मार्ग को लेकर पी डब्ल्यू डी मंत्री, प्रबन्ध संचालक सड़क प्रधिकरण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्राम सड़क निर्माण, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण झाबुआ को भी कई बार अवगत करवाया मगर नतीजा कुछ नहीं निकला। आज पुनः मैं जिलाधिकारी को इस मामले को लेकर अवगत करवा रहा हूं कि जब तक इस मार्ग निर्माण की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जब तक दोनों खदानों से एस.आर.फेरो अलॉय काजलीडूंगरी दि रॉक फास्फेट की खदान केल कुआ से लोडिंग वाहनों की आवाजाही बन्द की जाए साथ ही इस रोड के चौड़ीकरण के सम्बंध में भोपाल बात करे व हमे अवगत करवाये अन्यथा क्षेत्र की जनता के साथ चक्का जाम किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

भूरिया से पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों पर ओवरलोडिंग वाहनों को लेकर भी चिंता व्यक्त की तथा आरटीओ व जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न करने कि बात को लेकर भी जमकर निशाना साधा और सड़क निर्माण की मांग की आवाज़ को विधानसभा में उठाने की बात कही।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पारसीग डिंडोर, गुड्डू ठाकुर, अली असगर बोहरा आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.