मेघनगर जनपद पंचायत द्वारा मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर जनपद पंचायत द्वारा मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती | New India Times

मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार जल जमीन एवं जंगल की अस्मिता को बचाने के लिए अंग्रेजों से मातृभूमि की दासता को मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों को नयोछावर कर देने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में जनपद पंचायत मेघनगर द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया।

सर्व प्रथम जनपद पंचायत अध्यक्ष ललिता मुकेश मुनिया द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई पश्चात जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गौर सिंह भूरिया द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

मेघनगर जनपद पंचायत द्वारा मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती | New India Times

इसी क्रम में जनपद सदस्य सीबा बेन बदुबेन सरपंच तादला दरा मकन भाई सरपंच सक्का भुरिया ढाढणिया सरपंच रविंद्र भाभर  सरपंच मोहन सिंह सीहोर अगराल सरपंच श्रीमती सुनीता मचा र बेडावली तथा सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश भूरिया पप्पू सहलोत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर के अरविंद सिंह डावर मंडल संयोजक दीपक सोलंकी पीसीओ महेंद्र भाभर बीपीओ राजेश शर्मा एम लेखापाल सज्जन सिंह द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुनिया द्वाराभगवान बिरसा मुंडा के गौरव दिवस के अवसर पर सभा मेंउपस्थित जनों  को संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनजाति के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में बनाना एक सराहनीय कार्य जिससे हम आदिवासी लोगों को देश के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा मिलेगी कार्यक्रम में अगराल के सरपंच श्री मोहन हीहोरद्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा के चरित्र पर तथा उनके जीवन के बारे में बताया गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर के अरविंद डावर ने उपस्थित जनों को बताया शासन के निर्देशानुसार उसी के अनुरूप हमने कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया इसके पश्चात सभी आए हुए अतिथियों जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ने लालपुर शहडोल में चल रहे जनजाति गौरव दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजपाल मंगू भाई पटेल आदि का टीवी से सीधा लाइव प्रसारण से पूरे कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता बनाए रखी कार्यक्रम का संचालन बी ई ओ श्री देव हरे ने ने किया एवं आभार पीसीओ मेघनगर महेंद्र भाभर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.