बारिश से फसल नष्ट होने पर कपिलसिंह सोलंकी ने की मुआवजा की मांग | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

बारिश से फसल नष्ट होने पर कपिलसिंह सोलंकी ने की मुआवजा की मांग | New India Times

इन्दौर में लगातार बारिश होने से किसानों के सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई है। जिससे किसानों में काफी मायूसी छाई हुई है। किसानों द्वारा मेहनत करके अच्छी फसल उगाई गई थी लेकिन प्रकृति की मार के कारण किसानों की फसल नष्ट हो गई है। इन्दौर जिले लोकप्रिय नेता कपिलसिंह ने क्षेत्र के किसानों के हुए फसल नष्ट की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इन्दौर/उज्जैन जिले के क्षेत्र में इस वर्ष किसानों की सोयाबीन की फसल अच्छी हुई थी। लेकिन आपदा की मार के चलते किसानों की फसल नष्ट हो गई। किसान बैंक से कर्ज लेकर खेती किए थे। वहीं किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। जबकि किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से खेतों में लगी सोयाबीन की फसलें नष्ट हो गाई है । सोयाबीन पक चुके थे अब काटने की तैयारी में हमलोग थे। लेकिन इसी बीच अचानक बारिश से खेतों में पानी भर गया जिससे फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं कई किसानों ने कहा है कि सब्जी की फसल को भी नुकसान हो रहा है। खेतों में पानी भर जाने के कारण सब्जी गल रही है, जिससे हम लोगों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसका मुआवजा मिलना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article