राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर देवरी नगर के सुखचैन वार्ड में गौरक्षा सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मटकी फोड़ने का प्रयास किया।
प्रतियोगिता में सुभी सेन, जिया सेन, सुरभि साहू, रेशु सेन, बैसाली विश्वकर्मा, खुशी साहू, देव यादव और गन्नू सेन की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दीपाली लोधी विजेता रहीं, जिन्हें गौरक्षा सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

