श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन | New India Times

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में विधि-विधान से गौ-पूजन किया। इसके बाद मुख्य गर्भगृह में विराजमान बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विशेष पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का यह उनका 20वां दर्शन रहा। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह को चांदी की परत से विशेष रूप से सजाया गया था। चांदी से सजे गर्भगृह की अलौकिक छटा को मुख्यमंत्री ने निहारा। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन | New India Times

जन्मभूमि परिसर में उज्जैन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री पहुंचे। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में रहे।
इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.