ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, मंड़ौला/गाजियाबाद (यूपी), NIT:

ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया | New India Times

आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला, नोरसपुर, मंड़ौला में सुप्रसिद्ध जैन संत परम पूज्य ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संतश्री का आशीर्वाद लिया और उन्हें जन्म जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज को श्रीफल एवं शास्त्र भेंट कर अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। समारोह में ध्वजारोहण का सौभाग्य मनीष जैन पटवारी एवं बिंदु पटवारी को प्राप्त हुआ। मंच उद्घाटन महक जैन दुबई, चित्र अनावरण वीरेंद्र पायल सोनी, अंकुर जैन एवं रितेश जैन, दीप प्रज्ज्वलन अरुण जैन, मोनिका जैन एवं नरेश चंद जैन पहाड़िया तथा पाद प्रक्षालन अरुणा जैन, शैलेश जैन एवं बोबी हौजरी द्वारा किया गया। शास्त्र भेंट सुनील जैन एवं इंदु जैन तथा पिच्छी भेंट रेखा जैन द्वारा की गई।
प्रवचन में ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज ने साधु-संतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत समाज को सही दिशा दिखाने के साथ धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म के मार्ग पर चलने, सदाचार अपनाने तथा जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
समारोह का मंच संचालन शैलेश जैन सम्मेद शिखर वालों ने किया। आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी के तत्वावधान में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्मचारिणी केसर बाई जी, बाल ब्रह्मचारिणी ज्योति दीदी, बाल ब्रह्मचारिणी रानी दीदी सहित अतिशय क्षेत्र जयशांतिसागर निकेतन परिवार मंड़ौला के चेयरमैन प्रवीन कुमार जैन, अध्यक्ष कुलदीप जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष राजा जैन बागपत, सुनील जैन, संजय, शीतल प्रसाद जैन, सुरेंद्र जैन, वासु भैया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर मुनिश्री 108 नमिसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 पूर्णानंद जी महाराज, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.