रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के साईं चौराहा एवं झाबुआ रोड पर प्रस्तावित नवीन सड़क निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर परिषद के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अवधति प्रधान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम सुश्री अवधति प्रधान ने नवीन सड़क निर्माण की आवश्यकता तथा इससे होने वाली यातायात सुगमता, आवागमन में सुविधा और नगर के विकास के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य नगर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नवीन सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
एसडीएम ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनहित एवं नगर के व्यापक विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य में प्रशासन एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) का सहयोग करें, ताकि निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
इस दौरान एसडीएम ने वार्डवासियों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। वार्डवासियों ने सड़क निर्माण से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे, जिन पर एसडीएम ने आवश्यक चर्चा की।

