अमानगंज में मिधासन नदी का रौद्र रूप, अस्पताल-थाना और मुख्य बाजार जलमग्न; कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में मिधासन नदी का रौद्र रूप, अस्पताल-थाना और मुख्य बाजार जलमग्न; कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा | New India Times

मूसलाधार बारिश के बाद मिधासन नदी उफान पर आने से अमानगंज नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिहायशी इलाकों के साथ मुख्य बाज़ार में भी पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने नुकसान से बचाने के लिए सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।

अमानगंज में मिधासन नदी का रौद्र रूप, अस्पताल-थाना और मुख्य बाजार जलमग्न; कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा | New India Times

बाढ़ का असर शासकीय व्यवस्थाओं पर भी पड़ा। अमानगंज थाना परिसर, शासकीय अस्पताल और स्थानीय नर्सरी में पानी भर गया। अस्पताल परिसर में जलभराव के कारण मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग पर कई फीट पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
निचले इलाकों में पानी भरने के बाद अब मुख्य बाजार तक पानी पहुंचने की आशंका से नगर में भय का माहौल बना रहा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

राहत शिविरों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

अमानगंज में मिधासन नदी का रौद्र रूप, अस्पताल-थाना और मुख्य बाजार जलमग्न; कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा | New India Times

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पन्ना कलेक्टर उषा परमार और पुलिस अधीक्षक अमानगंज पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कन्या हाई स्कूल और बॉयज हाई स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण कर वहां ठहरे लोगों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। प्रशासनिक अमले को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

बारिश थमने से राहत, जलस्तर पर नज़र
बारिश थमने के बाद मिधासन नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। हालांकि नगर में जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अभी भी अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों द्वारा लगातार नदी के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.