परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान ड्यूटी कर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान ड्यूटी कर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग के उड़न दस्ते से मारपीट के आरोपी को 24 घंटे में गिरफतार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

दिनांक 10-10-2022 की रात्रि मध्य प्रदेश बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे परिवहन विभाग के उड़न दस्ते से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर धर्मेन्द्र सिह आईपीएस द्वारा धारा पुराने प्रकरणों 299 सीआरपीसी स्थाई वारंटी गिरफतारी वारंटी में वाछित अभियुक्तों के विरूद्ध धरपकड़ व नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बचन सिह आरपीएस एवं प्रवेन्द्र सिंह महला आरपीएस, वृताधिकारी वृत धौलपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली मय टीम के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर मुकदमा नंबर 540 / 2022 धारा 143 332, 353, 379 आईपीसी 3 पीडीपीपी एक्ट में वाछिंत चल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र कमलेश उर्फ बाबा जाति गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी बरपुरा बन्ने का पुरा थाना कोतवाली धौलपुर को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास सागरपाडा के पास से जाकर गिरफतार किया गया. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तारअभियुक्त दीपक से पूछताछ व अनुसंधान जारी है.

घटना विवरण
दिनांक 10.10.2022 को एक तहरीरी रिपोर्ट अविनाश चौहान परिवहन उपनिरीक्षक जिला परिवहन कार्यालय धौलपुर
अचलेश्वर महादेव मंदिर मोड पर उडन दस्ते के साथ डयूटी कर रहा था तभी दीपक उसके साथ 15-20 लोग लाठी डंडो से लैस होकर शराब के नशे में आये और चालान राशि छीन ली तथा गार्ड के साथ मारपीट कर चालान बुक को छीनने का प्रयास किया तथा मोबाईल को छीनकर ले गये.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article