अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के ऐतिहासिक मोती मस्जिद में हुई चोरी की घटना के एक सप्ताह गुज़र जाने के बाद भी भोपाल पुलिस ने अभी तक चोरों की कोई सुराग नहीं लगा पाई है जिस से भोपाल वासियों में चिंता का माहौल है। ऐसे में जमीअत उलमा मध्य प्रदेश ने पुलिस आयुक्त भोपाल को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

दिए गए ज्ञापन के अनुसार गत दिनांक 6 अक्टूबर 2022 की रात्रि को शहर की प्रख्यात मोती मस्जिद में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिस में मस्जिद के मीनार में लगे कलश को चोरों द्वारा चुरा लिया गया है जिसकी विधिवत रिपोर्ट थाने में कर दी गयी है लेकिन घटना के एक सप्ताह गुज़र जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है जो की चिंता का विषय है. महोदय धार्मिक स्थल से धर्म प्रेमी लोगों की आस्थाएं जुडी हुई होती हैं और जब धार्मिक स्थलों में चोरी जैसी घटनाये होती है तो ये सभी के लिए चिंतनीय है इसलिए जमीअत उलमा मध्य प्रदेश आपसे निवेदन करती है की मोती मस्जिद में हुई चोरी के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये ताकी आइन्दा से ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।
