जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना पिपलानी भोपाल क्षेत्रांतर्गत 6 अक्टूबर 2022 की रात्रि को पुलिस कर्मी हुए हमले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी के मार्गदर्शन में एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री राजेश सिंह भदौरिया, सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा श्री अक्षय चौधरी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी जिसने आरोपियों को 5 घंटे के अंदर दबोच लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर 2022 को रात्रि करीब 09:00 बजे आनंद नगर तिराहे पर दुर्गा विसर्जन, चल समारोह में डियूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी श्री अनिल कुमार यादव को डियूटी के दौरान दो लड़को ने चाकू से मारकर प्राण घातक चोट पहुंचाई। गायत्री अस्पताल भोपाल में पेसेंट / पुलिसकर्मी ने बताया कि चल समारोह में यातायात व्यवस्था के दौरान करीबन नौ बजे भीड़ के बीच खड़े दो लड़के आते-जाते लोगों और महिलाओं पर गंदे कमेंट कर रहे थे तो मैंने उन्हें डांटा और चुप रहने को कहा था, इसी बात को लेकर दोनों लड़कों ने पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौंच कर चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिसकर्मी के चिल्लाने पर दोनों लड़के मौके से भाग गये।
अपराध पंजीबद्ध करने के उपरांत गठित की गई पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना स्थल से क्रमवद्ध तरीके से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, लगभग दो दर्जन लोगों से पूछताछ की गई, तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर अलग-अलग रास्ते एवं संभावित स्थानों के लगभग 25 सीसीटीवी कैमरों के सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा घायल पुलिसकर्मी द्वारा आरोपियों के बताये गये हुलायानुसार आरोपियों को देर रात्री गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियो का विवरणः-
(1). ऋतिक मेहरा पिता राजेश मेहरा उम्र 19 साल निवासी 321 बाल विहार आनंद नगर पिपलानी भोपाल।
(2). विधि विरूद्ध बालक।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अजय कुमार नायर, थाना प्रभारी थाना पिपलानी, उनि संतोष रघुवंशी, चौकी प्रभारी आनंद नगर, उनि शिरोमणी सिंह, सउनि मुकेश श्रीवास्तव, सउनि अजय सिंह, आर सुरेश शर्मा, आर जितेन्द्र दांगी, आर बृजेश सिंह एवं उनि सुनील भदौरिया के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
