मथुरा बार चुनाव को लेकर मतदान में दिन भर रही गहमागहमी, देर रात आएंगे परिणाम, 6 पदों को लेकर हुए चुनाव में 31 उम्मीदवार कर रहे हैं दावेदारी | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा बार चुनाव को लेकर मतदान में दिन भर रही गहमागहमी, देर रात आएंगे परिणाम, 6 पदों को लेकर हुए चुनाव में 31 उम्मीदवार कर रहे हैं दावेदारी | New India Times

मथुरा बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर शुक्रवार सुबह से ही न्यायालय परिसर स्थित सभागार में मतदान को लेकर अधिवक्ताओं की गहमा-गहमी रही। शांतिपूर्ण चुनावों को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। न्यायालय परिसर में एक ही द्वार से अधिवक्ताओं व अन्य लोगों के आने जाने की व्यवस्था थी। मतदान सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुआ। पूरे परिसर में अपने अपने समर्थक उम्मीदवारों को रिझाने में अधिवक्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बार के छह पदों को लेकर हुए चुनाव में 31 उम्मीदवार विभिन्न पदों पर दावेदारी कर रहे हैं। बार के 2535 सदस्य इस चुनाव में बार के पदाधिकारियों का फैसला आज रात कर देंगे। जिसमें लगभग 350 अधिवक्ता नॉन प्रैक्ट्सिनर हैं। बार चुनावों को लेकर काफी समय से अधिवक्ता मांग करते आ रहे थे, यह चुनाव पूर्व के वर्षों में मार्च तक सम्पन्न होते रहे है लेकिन पिछले वर्ष भी यह चुनाव सितम्बर माह में हुए थे, लेकिन इस बार अक्टूबर में हो रहे हैं। चुनाव टालने को लेकर पूर्व में अधिवक्ता आंदोलन भी कर चुके हैं। शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 90 रहा, जिसका परिणाम अद्र्धरात्रि तक घोषित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article