अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल जमाव की समस्या का अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने समाधान किया।
जानकारी के अनुसार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नगर के निचले क्षेत्र में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी जिसके के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पडा। अधिशासी अधिकारी/उपजिला अधिकारी इटवा विकास कश्यप के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर जेसीबी के साथ पहुंच कर जल जमाव की समस्या का निरीक्षण कर उसका निस्तारण किया। शुक्रवार को महादेव घुरहू चौराहे से गांव में जाने वाली सडक पर जल जमाव की समस्या को दूर किया गया। जो पानी रास्ते में जमा था उसके लिए जेसीबी से रास्ता बना कर जल निकासी की व्यवस्था की गयी। इसी प्रकार नगर पंचायत इटवा के इटवा-बढ़नी रोड के पश्चिम वाली गली वार्ड नंबर 08 गुरु गोविंद सिंह नगर में जाने वाले रास्ते व तहसील गली में जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही कमदालालपुर में जल जमाव की समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की तैयारी किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारियों में कम्प्यूटर आपरेटर श्याम सुन्दर, लिपिक आकाश शर्मा तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
