थाना दिहौली पुलिस ने विधुत लाइन के तारों की चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

थाना दिहौली पुलिस ने विधुत लाइन के तारों की चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

थाना दिहौली पुलिस ने विधुत लाइन के तारों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुल्जिम काली चरन को विधुत लाईन के चोरी किये तारों के साथ गिरफ्तार किया है.

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, बचनसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशन में एवं दीपक खंडेलवाल वृताधिकारी वृत मनियां के निकटतम सुपरवीजन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चोरी के वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी बीधाराम 30 दिहौली के नेतृत्व में मय टीम द्वारा चोरी के आरोपियों की तलाश के दौराने मुल्जिम कालीचरन को मय चोरी के बिजली के तारों के साथ गांव मछरिया के कच्चा रास्ते से दस्तयाब किया. दिनांक 5-10-2022 को देर रात्रि को योगेन्द्र कुमार मय जाप्ता के मुखविर की सूचना पर पहाडी गांव के पास से 11 केवी की तारों को काट कर छुपाये हुये बेचने जा रहे मुल्जिम कालीचरन पुत्र हिम्मत सिंह जाति निषाद उम्र 40 साल निवासी जैतपुर थाना दिहौली जिला धौलपुर को मय 11 केवी के 450 मीटर तारो के साथ मछरिया को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पकडा. मुल्जिम कालीचरन पुत्र हिम्मत सिंह जाति निषाद उम्र 40 साल निवासी जैतपुर थाना दिहौली जिला धौलपुर को बाद तफ्तीश
136 विधुत में गिरफ्तार किया गया. अनुसंधान व पूछताछ जारी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.