मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में द्वारका से सोमनाथ यात्रा मेघनगर से रवाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में द्वारका से सोमनाथ यात्रा मेघनगर से रवाना | New India Times

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में द्वारका से सोमनाथ यात्रा 25 सितंबर से 01 अक्टूबर हेतु कुल 221 सीटें आवंटित की गई थी। यात्रा मेघनगर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ यात्रा में शामिल होने वाले आवेदकों की सूची दिनांक 19 सितंबर को कार्यालय जिला पंचायत झाबुआ से जारी कर दी गई। यात्रा में 197 आवेदक शामिल होंगे इसके अतिरिक्त 4 अनुदेशक सहित 201 यात्री की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए ट्रेन 26 सितम्बर को प्रातः 8ः20 पर मेघनगर आयी थी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में द्वारका से सोमनाथ यात्रा मेघनगर से रवाना | New India Times

मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, समाजसेवी निरज श्रीवास्तव पत्रकार रहीम शेरानी ने शुभ व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी.

ट्रेन मेघनगर से प्रातः 8ः25 पर रवाना हुए। ट्रेन दिनांक 26 सितम्बर को रात्रि 10ः30 बजे द्वारका पहुचेगी।

दिनांक 28 सितम्बर को रात्रि 9 बजे द्वारका से निकलेगी।
इस दौरान पेंशन ऐसोसिऐशन के पदाधिकारी, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश वर्मा, तहसीलदार आर. एस. चौहान, सीईओ जनपद पंचायत अंतरसिंह डावर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article