नगरी निकाय आम निर्वाचन की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हम सभी की जिम्मेदारी: प्रेक्षक महेश चौधरी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नगरी निकाय आम निर्वाचन की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हम सभी की जिम्मेदारी: प्रेक्षक महेश चौधरी | New India Times

नगरीय निकाय आम चुनाव 2022 के अंतर्गत झाबुआ जिले की नगर पालिका परिषद झाबुआ एवं नगर परिषद राणापुर, थांदला, पेटलावद के पार्षद के निर्वाचन हेतु आर्दश आचरण सहिता (राजनीतिक दलों, शासकीय कार्मचारियों) के पालक हेतु जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त प्रेक्षक महेश चन्द्र चौधरी की उपस्थिति में आयोजित की गई।

प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानिय निर्वाचन के द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अन्य अधिकारियों को आर्दश आचरण सहिता के साथ-साथ मतदान के 48/24 घंटों हेतु ना की जाने वाली कार्यवाही एवं मतदान दिवस के एक दिन पूर्व की तैयारियों एवं मतदान दिवस पर की जानी वाली कार्यवाहियां आयोग को भेजी जानी वाली जानकारियों के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया।
जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक महेश चन्द्र चौधरी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, सीईओं जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी कार्मीक श्री सिद्धार्थ जैन, एसडीएम पेटलावद एवं आर ओ नगर परिषद पेटलावद शिशिर गेमावत, एडीएम एवं आर ओ. नगर पालिका झाबुआ एस.एस.मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर एवं एआरओ नगर पालिका झाबुआ एल.एन गर्ग, प्रभारी तहसीलदार एवं ए आर ओ नगर परिषद पेटलावद, जगदीश वर्मा, एसडीओपी सुश्री बबिता बामनिया, जिला कांग्रेस से सुरेश समीर राणापुर एवं जितेन्द्र शाह, आम आदमी पार्टी कमलेश सिंगाड, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह, जिला स्तरीय प्रशिक्षक हरिश कुण्डल, अजय कुशवाह, प्रबंधक लोक सेवा संत कुमार चोबे, डीआइओ एनआइसी कपिल कुमावत, स्थानीय निर्वाचन के अधीक्षक एजाज कुरेशी एवं यादव आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article