अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड खुनियांव के अंतर्गत ग्राम सभा लटेरा में रविवार को तेजस हेल्थ सेण्टर पर वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी द्वारा कैंसर के प्रति जागरूक किया गया. संस्था के संस्थापक डाॅ तेजस पादव ने कहा कि कैंसर कोशिकाएं शरीर में कहीं भी बन सकती हैं। कैंसर का नाम आमतौर पर शरीर के उस हिस्से के मुताबिक रखा जाता है जहाँ से यह शुरू होता है जैसे स्तन कैसर, मुख कैंसर, ब्लड कैंसर.

शरीर के अन्य भागों में फैलने में सक्षम होने के कारण कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं से भिन्न होती हैं। इस फैलाव को मेटास्टेसिस कहते हैं। कैंसर की कई स्टेज होती हैं, पहले स्टेज में यह बिलकुल नहीं फैलता है। इसके निदान के लिए नियमित रूप से स्क्रीनिंग टेस्ट करवाना चाहिए। कैंसर का इलाज कैंसर की स्टेज के अनुसार किया जाता है. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी के प्रदेश महासचिव डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष बाबा रामफेर गिरि, राम चन्द्र ने भी कैंसर के प्रति जागरूक किया.
इस अवसर पर भुपेस चन्द्र त्रिपाठी, अजय यादव, चन्द्रभान चौहान, दिलीप चौधरी, शत्रुघंन चौधरी, रमेश मौर्या, सुरेश चन्द्र, श्याम सुन्दर, पुरन चौहान, जगतराम आदि लोग मौजूद थे।
