भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कुतुबगंज में वारदात से मचा हड़कंप | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

New India Times

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए JLNMCH (मायागंज अस्पताल) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उनके सिर के पास गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सिटी एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काली पूजा के चंदे को लेकर हुए विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता और भाजपा विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.