मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
नौकरी की तलाश में सफलता नहीं मिलने पर ग्राम हिस महा, बनतारा निवासी सोनू ने अपना व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। आर्थिक तंगी और शारीरिक अक्षमता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मोबाइल रिपेयरिंग को रोजगार का माध्यम बनाया।
सोनू को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिलने के बाद जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन दिया। बैंक के सहयोग से उन्हें मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए 1.50 लाख रुपये का ऋण मिला। इसके बाद उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।
मेहनत और लगन से सोनू ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रहे हैं और दो अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
सोनू के मुताबिक, योजना के तहत मिले सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी सफलता में बदला जा सकता है।

