पीडब्लूडी वाहन चालक महसंघ का धरना चौथे दिन हुआ समाप्त | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

पीडब्लूडी वाहन चालक महसंघ का धरना चौथे दिन हुआ समाप्त | New India Times

पीडब्लूडी विभाग के प्रांतीय खंड में वाहन चालक महासंघ द्वारा अपने मांगों को लेकर किये जा रहे पिछले चार दिनों से धरने का अधिशासी अभियंता के पहल पर वृहस्तिवार की शाम को समाप्त कर दिया गया।
जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिशासी अभियंता बीके गुप्ता द्वारा द्विपक्षीय वार्ता कर संघ को पूर्ण सहयोग करने का वादा किया गया और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की शर्त पर धरना समाप्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव व महामंत्री सुभाष मिश्रा एवं कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने धरने का यथा शक्ति सहयोग किया। अनिल सिंह ने इस संबंध मे जिलाधिकारी से मिलकर सहयोग की अपेक्षा जताई थी।
उक्त धरने में अवधेश यादव, राजेश श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, भूपेश शुक्ला, राजेश गौड़, राधेश्याम, वासुदेव, सहबान, रामधनी, सुभाष चंद, हरिश्चंद, इब्राहिम, कमल, संतोष पाण्डेय, रमई, दिव्यशक्ति, भुआल, गणेश वर्मा, नंदकिशोर, दिनेश चौबे, फूलचंद, राजबहादुर, भागीरथी आदि शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article