मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी थाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल की दुकान से बिना रुपए दिए मोबाइल फोन ठगने वाले गिरोह के एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये की ठगी किए गए पांच मोबाइल फोन बरामद किया है।
रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, शैलेंद्र कुमार निरीक्षक कोतवाली, हे0 कां0 बलविंदर सिंह, हे0 कां0 उदयवीर सिंह एसओजी आदि पुलिस टीम ने कल शाम बरेली मोड़ से जावेद ग्राम उदयपुर थाना मिर्जापुर जिला शहजानपुर को गिरफ्तार कर 5 मोबाइल फोन बरामद की है जो उसने फर्जी तरीके से दुकानदारों से धोखाधड़ी करके खरीदे थे जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है।
गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि मैं अपने साथी शमसुद्दीन गाज़ी के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया है हम लोग अलग-अलग जगहों पर मोबाइल की दुकान पर जाते हैं तथा मैं दुकान पर जाकर एक अच्छी कंपनी का महंगा एंड्राइड मोबाइल फोन खरीदने के लिए कहता हूं फोन पसंद आने पर मोलभाव करके उसका बिल अपने नाम से बनवा लेता हूं उसके बाद मैं दुकानदार से मोबाइल फोन पर पेमेंट करने के लिए उसका बैंक अकाउंट नंबर और अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लेकर अपने दोस्त शाहबुद्दीन जो आसपास ही थोड़ी दूर पर रहता है उसको व्हाट्सएप करता हूं फिर साबुद्दीन फर्जी तरीके से उसके जिस बैंक में दुकानदार का खाता होता है उसी बैंक का व मोबाइल फोन की कीमत के बराबर रूपों का एनईएफटी ट्रांसफर का फर्जी टेक्स्ट मैसेज दुकानदार के मोबाइल नंबर पर भेजता है वह इस मैसेज का एक स्क्रीनशॉट मेरे मोबाइल फोन पर भी व्हाट्सएप कर देता है जिसे मैं दुकानदार को दिखाता हूं और वह भी अपने फोन में आए मैसेज को देख कर या विश्वास कर लेता है कि मोबाइल फोन के पैसे उसके अकाउंट में आ गए हैं और इस तरह से धोखाधड़ी करके बिना रुपए दिए हम लोग मोबाइल फोन दुकान से ले जाते हैं दुकानदार को बाद में अकाउंट चेक करने पर अपने साथ हुई फर्जीवाड़े का पता चलता है क्योंकि फोन का बिल मेरे नाम से बना होता है तो उसे बेचने में कोई दिक्कत नहीं आती है।
संजय कुमार एसपी सिटी ने आज बताया कि एसओजी थाना कोतवाली पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 5 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं. जावेद और उसका साथी साबुद्दीन मोबाइल खरीदने जाते थे, साबुद्दीन कहीं दूर खड़ा रहता और जावेद मोबाइल खरीदने के बाद ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर की बात कहता और शाहबुद्दीन दुकानदार के बताए हुए नंबर पर पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज भेज देता और दुकानदार से जावेद मोबाइल लेकर चला जाता था. जब तक दुकानदार को पता चलता है तब तक यह लोग रफूचक्कर हो जाते थे, यह एक नया मामला सामने आया है. शाबुद्दीन की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
