बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को धक्का मारकर पुलिस ने नीचे गिराया, जयपुर में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, विधानसभा घेरने जाने का कर रहे थे प्रयास | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को धक्का मारकर पुलिस ने नीचे गिराया, जयपुर में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, विधानसभा घेरने जाने का कर रहे थे प्रयास | New India Times

भारतीय जनता पार्टी की ओर से लम्पी, बेरोजगारी और दूसरे मुद्दों को लेकर विधानसभा घेरने जा रहे पार्टी कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और जयपुर के सहकार मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इस बीच बैरिकेडिंग पर चढ़े बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पुलिस वालों ने धक्का मार दिया जिससे वे नीचे गिर गए। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इससे पहले सुबह 11 बजे सी-स्कीम स्थित बीजेपी ऑफिस से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से विधानसभा घेराव के लिए कूच किया लेकिन सहकार मार्ग पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article