पांच करोड़ की अफीम के साथ चार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पांच करोड़ की अफीम के साथ चार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जनपद शाहजहांपुर के थाना बण्डा पुलिस ने जनपद बरेली के चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर पांच करोड़ की अफीम बरामद की है।

मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना बंडा के नेतृत्व में व0 उ0 निरीक्षक राजेश कुमार आदि पुलिस टीम ने सुनासीर नाथ मंदिर गौशाला के पास से हरिद्वारी, थाना फरीदपुर जनपद बरेली, कमल हसन, थाना फरीदपुर जिला बरेली, अमीर हसन थाना फरीदपुर जिला बरेली, शब्बू जनपद बरेली को गिरफ्तार कर उनके पास से पुलिस ने 5 किलो अफीम बरामद की है.

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि थाना बण्डा पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 5 किलो अफीम बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये बताई जा रही है. यह चारों अफीम तस्कर जनपद बरेली के रहने वाले हैं इनके विषय में और जानकारी एकत्रित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article