शासकीय महाविद्यालय मनावर में महिला उत्पीड़न एवं जागरूकता पर व्याख्यान का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर में महिला उत्पीड़न एवं जागरूकता पर व्याख्यान का हुआ आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा वर्ल्ड बैंक आइक्यूएसी के संरक्षण में महिला सुरक्षा समिति द्वारा महिला उत्पीड़न एवं जागरूकता पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रवक्ता के रूप में माननीय न्यायाधीश श्री भूपेंद्र जी नकवाल ने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने हेतु विविध जानकारियां प्रदान करते हुए महिलाओं को आसपास की घटनाओं से सचेत व जागरूक रखने की सलाह दी । कार्यक्रम का शुभारंभ निशा पांडे द्वारा मां सरस्वती की आराधना से हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर सी पान्टेल द्वारा श्री भूपेंद्र नकवाले जी का स्वागत किया गया । अतिथि श्री रमेश चंद्र जी कुशवाह का स्वागत वर्ल्ड बैंक प्रभारी डॉ आई.एस.सस्त्या द्वारा किया गया । श्री कुशवाहा ने नारी शक्ति की महत्ता से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया । कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रगति जैन व आभार महिला सुरक्षा समिति के प्रभारी डॉ नूतन राजपूत के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार डॉ केएस वास्केल] डॉ एमएस अजनार, प्रो छाया गिरनारे डॉ.एस.एस.जामोद] डॉ अनीता शर्मा] प्रोफेसर रितु मथुरिया] प्रोफेसर मोनिका डाबर] प्रोफेसर ज्योति बर्फा] प्रो.सेवन्ता मुवेल] डॉ पूजा शर्मा] डॉ.जितेन्द्र सोलंकी] डॉ. वैशाली जोशी] प्रोफेसर सुनील राठौर] डॉ मनोज पाटीदार] डॉ शंकर सिंह गोखले] प्रोफेसर ओमप्रकाश मारु] प्रोफेसर बालेश्वर उपस्थित थे ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.