हिंदी दिवस पर हिंदी शिक्षकों का किया गया सम्मान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

हिंदी दिवस पर हिंदी शिक्षकों का किया गया सम्मान | New India Times

स्थानीय नोबल पब्लिक स्कूल में विश्व हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक श्री मनीष देवलिया ने विद्यालय के हिंदी शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा अदिशा जैन ने रामधारी सिंह दिनकर जी की सुप्रसिद्ध रचना ‘रश्मिरथी’ का पाठ किया। विद्यालय की संचालक श्रीमती नीलम दीक्षित ने हिंदी के महत्व को प्रतिपादित करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को लेखन विधा में भाग लेना चाहिए, साथ ही हिंदी जैसे विषयों के अध्ययन को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा के महान साहित्यकारों की रचनाओं का गहन अध्ययन करना चाहिए, जिससे हम भी हिंदी में पारंगत हो जाएं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष दुबे, रूपाली जैन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमितेंद्र मिश्रा ने किया एवं आभार नीरज जैन ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article