रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नामांकन भरने के आखरी दिन सोमवार को भाजपा से टिकिट मांगने वालों की निगाहें टिकिट की अधिकृत लिस्ट का इंतजार करती रहीं. दिन भर सोसल मीडिया पर कथित फर्जी लिस्टे शेयर होती रही और आमजन के बीच अफवाहों और अटकलों का दौर चलता रहा लेकिन शाम तक कोई अधिकृत सूची बाहर नहीं आ सकी।
इस पूरे मामले में भाजपा से बात निकल कर सामने आई है उसके अनुसार पेटलावद, थांदला, झाबुआ, रानापुर के नगर परिषदों के प्रत्येक वार्डो के उम्मीदवार के 2 – 2 नाम तय करके मण्डल के बाद जिला स्तरीय कोर कमेटी ने लगभग 90 टिकिट के नाम तय करके सम्भाग स्तरीय कमेटी को भेज चुके हैं और सम्भाग स्तरीय कमेटी अपने निर्णय को भोपाल भेजेगी और सारे टिकट और नाम तय करके भोपाल से ही सभी 4 परिषदों के टिकिट की एक साथ लिस्ट जारी होगी।
वहीं पेटलावद सहित सभी 4 परिषद के लिये 10 टिकिट के नामों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है जिसके सम्बंध में आपसी विचार विमर्श और मंथन सोमवार देर रात चलता रहा जिसे भी फायनल करके मंगलवार दोपहर तक एक साथ लिस्ट जारी होगी। कुल मिलाकर अब तक कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है।
स्पस्ट है कि ये 10 टिकिट वही हैं जिन पर मजबूत दावेदार के साथ ही पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर और जिले के कई पुराने और कददावर नेता अपने समर्थकों को टिकिट दिलवाने के लिये लॉबिंग कर रहे है।
पेटलावद के परिप्रेक्ष्य में मानें तो वार्ड 5, 9, 6, 8 के लिये बड़ा पेंच फंसा हुआ है और इन सीटों पर अपने लोगों को टिकिट दिलवाने के लिये नेता अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।
हर समाज का है बड़ा वोट बैंक
यदि पेटलावद क्षेत्र की बात करें तो नगर में जैन, सिर्वी, राठौर, कहार, अजजा, अजा, गवली, ब्राह्मण ओर मुस्लिम समुदाय का विशेष वोट बैंक है और इन समाजों के मतदाताओं की संख्या भी अधिक है इसलिये भाजपा नगर के टिकिट वितरण में हर समाज को प्रतिनिधित्व देने के गणित ओर फार्मूले पर काम कर रही है और इसी के चलते नगर में 01 सीट ब्राह्मण समाज, 01 टिकिट राठौर समाज, 01 टिकिट कहार समाज, 01 टिकिट अजजा समाज, 01 टिकिट गवली समाज, 02 टिकिट जेन समाज और 02 टिकिट सिर्वी समाज को देने की रणनीति से चल रही है।
वहीं शेष सीटों पर आरक्षण के अनुसार टिकिट मिलना ही है और सम्भावना है कि इस रणनीति के तहत भाजपा अपने गढ़ में हर वर्ग और समाज के मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रही है। अब यह फॉर्मूला कितना खरा उतरता है यह तो टिकिट की लिस्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल अंदरूनी तौर पर पेटलावद के लिये भाजपा से ऐसा ही खाका तैयार करने की बात सामने आ रही है।
