बाड़ी में लंपी वायरस को लेकर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी में लंपी वायरस को लेकर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

धौलपुर जिला के बाड़ी शहर में उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा की अध्यक्षता में लंपी वायरस को लेकर पंचायती सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्व समाजों के गणमान्य बंधु एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों ने भाग लिया। जिससे समस्त गणमान्य नागरिकों के सुझाव लेकर संक्रमित गायो का उचित तरीके से उपचार दिये जाने के क्रम मे चर्चा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया की सक्रंमित गाय की सूचना गौ सेवा संघ टीम को या नगरपालिका को देनी होगी जिसके पश्चात गायो को शहर मे स्थित पुराने थाने मे रखा जायेगा। तथा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका के आदेशानुसार सफाई निरीक्षक सीताराम शर्मा के द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी जो कि चिकित्सा अधिकारी संत सिंह मीणा के अधीन रहेंगे तत्पश्चात गायों का इलाज पशु चिकित्सा टीम द्वारा किया जायेगा। कोई गाय मर जाती है तो उस गाय को तुरंत उठवाने के निर्देश उपखंड अधिकारी द्वारा दिये गये है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ टीम, विश्व हिन्दू परिषद, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.