रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा शिक्षकों का अनुठे ढंग से महा विद्यालय अगराल में सम्मान किया गया।
महा विद्यालय के सभी शिक्षकों को एक-एक पौधा भेंट किया और वही पौधा महाविद्यालय परिसर में लगाया गया. नवीन महा विद्यालय में एक वाटर फिल्टर भी भेंट किया गया.

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने रोटरी क्लब अपना मेघनगर के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा की आगे भी रोटरी के साथ मिलकर इस महाविद्यालय को पुरी हरीत करेंगे.
महाविद्यालय के श्री शंकर मुणीया, रेखा खरे,विदीत कानुड़े, प्रतीमा राठौड़, सोनिया शर्मा, दुर्गा डामोर, रिंकी भावी, राजेश सिंह,
बद्री प्रसाद, प्रकाश वर्मा आदि गुरुजन एवं रोटरी क्लब अपना मेघनगर के भरत मिस्त्री, मयंक रांका, जयंत सिंघल, गोविंद सिंह चौहान आदि सदस्य उपस्थित थे।
